राष्ट्रपति मप्र के 13 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे

भोपाल, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार, पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के 13 शिक्षकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय समारोह में सम्मानित करेंगे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य के 13 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनमें अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहायक शिक्षक (शहडोल), रामनरेश सिंह (होशंगाबाद), प्रवीण कुमार सोनकिया (डिंडोरी), सुधा दुबे (भोपाल), संध्या विश्वकर्मा प्रधान (छिंदवाड़ा), रामप्रसाद सेन (अशोकनगर), देवकी नायक (सागर), कमलेश शर्मा (बैतूल), डॉ. पूर्णिमा शर्मा (रतलाम), प्रदीप कुमार पांडे (धार), डॉ. रतिराम धाकड़ (शिवपुरी), उपेन्द्र कुमार गुरुदेव (डिंडोरी) और शशांक शुक्ला (उज्जैन) शामिल हैं।

राष्ट्रपति शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 50 हजार रुपये, रजत पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493