राष्ट्रपति मुखर्जी ने स्विस परिसंघ को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सरकार और स्विस परिसंघ के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

मुखर्जी ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति जोहान एन.श्नाइडर अमान को भेजे संदेश में कहा, “भारत के जनता और मेरी तरफ से, अत्यधिक हर्ष के साथ मैं महामहिम और स्विस परिसंघ की जनता को आपके राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”

मुखर्जी ने कहा, “ऐतिहासिक दृष्टि से भारत और स्विट्जरलैंड ने स्नेही और सौहार्द्रपूर्ण संबंध साझा किए हैं और हाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्विट्जरलैंड दौरा उस मित्रता को रेखांकित करता है। मुझको विश्वास है कि हमारी सरकारें दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए हमारे मित्रवत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने हेतु मिलकर काम करने की कोशिश करेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493