राष्ट्रपति शनिवार को व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) का उद्घाटन करेंगे। इस मेले में 7,000 से अधिक भारतीय और विदेशी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) का उद्घाटन करेंगे। इस मेले में 7,000 से अधिक भारतीय और विदेशी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

इस वर्ष गोवा और झारखंड मेले के साझेदार राज्य हैं, जबकि मेला मध्य प्रदेश राज्य पर केंद्रित होगा। इसी तरह अफगानिस्तान साझेदार देश है, जबकि बांग्लादेश मेले के केंद्र में होगा।

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन आईटीपीओ ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मेले का विषय ‘मेक इन इंडिया’ है।

बयान में कहा गया है, “विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए भारत की वैश्विक अपील को पेश करते हुए स्मार्ट सिटी, डिजिटल इंडिया, आदर्श गांव, क्लीन गंगा मिशन और जन धन योजना को केंद्रीय और राज्य के मंडपों में प्रदर्शित किया जाएगा।”

घरेलू कंपनियों के अलावा अफगानिस्तान, चीन, जर्मनी, हांगकांग, इंडोनेशिया, ईरान, पाकिस्तान, रूस, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया ओर संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां मेले में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।

आईटीपीओ ने कहा है कि नए और युवा उद्यमियों को 50 प्रतिशत छूट के साथ मेले में जगह उपलब्ध कराए गए हैं।

मेले में प्रवेश के लिए सामान्य दिनों 30 रुपये और सप्ताहांत या छुट्टी वाले दिन 50 रुपये के टिकट होंगे। टिकट सभी कामकाजी दिन ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों और अपंग लोगों को 19 नवंबर से 27 नवंबर तक मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।

आईटीपीओ ने कहा है, “टिकटों की अग्रिम बिक्री नहीं होगी। यदि दिन के लिए निर्धारित टिकट बिक गए तो टिकट खिड़कियां पहले ही बंद हो जाएंगी। प्रत्येक दिन अपराह्न् पांच बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।”

मेला सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहेगा। स्कूली बच्चों को भी 14 नवंबर से 18 नवंबर तक मेले के लिए अनुमति रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493