उप्र : रेलवे लाइन पर मजदूर का शव मिला

सरोजनीनगर के हिंदूखेड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय मजदूर अजय कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। अजय के परिवार में पत्नी व तीन बेटियां थीं। बताया जाता है कि बुधवार की रात वह घर से बिना कुछ बताये हुए ही निकल गया। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।

गुरुवार की सुबह अमौसी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर एच.एन मेहदी ने सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी कि हिंदूखेड़ा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर सरोजनीनगर पुलिस भी पहुंची। इस बीच गांव के रहने वाले लोग भी वहां जमा हो गए। लोगों ने शव को देखते ही उसकी पहचान अजय कुमार के रूप में की।

अजय का शव मिलने की खबर पाकर उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493