नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 22 और 23 दिसंबर को कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगे। इसके पश्चात मुखर्जी सिकंदराबाद से दक्षिण के दौरे पर निकलेंगे।
राष्ट्रपति सचिवालय से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति गुलबर्गा में कर्नाटक के केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में 22 दिसंबर को शामिल होंगे। इसी दिन मुखर्जी बंेगलुरू में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो विज्ञान संस्थान (एनआईएमएचएएनएस) के पुनर्निर्मित धरोहर भवन और मैग्नेटो एनसेफ्लोग्राफी इक्वि पमेंट का उद्घाटन करेंगे।
राष्ट्रपति राष्ट्रीय महत्व के एक संस्थान के रूप में एनआईएमएचएएनएस को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
राष्ट्रपति मुखर्जी 23 दिसंबर को बिशप कॉर्टन बॉयज स्कूल की 150वीं वर्षगांठ में शामिल होंगे और बेंगलुरू में ऑन्कोलॉजी के किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट में राज्य के कैंसर संस्थान की आधारशिला रखेंगे। इसी दिन राष्ट्रपति सिकंदराबाद वापस लौटेंगे।
राष्ट्रपति 25 दिसंबर को अई-भीमावरम में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की वेद-पाठशाला का शुभारंभ करने के लिए आंध्र प्रदेश की यात्रा करेंगे।
प्रणब मुखर्जी 27 दिसंबर को हैदराबाद के प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थशास्त्र एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण देंगे। उसी दिन वह लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए तेलंगाना के मेडक में इरावेल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा आयोजित आयुथ चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।
dharmpath.com dharmpath