राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूके अनस

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय धावक मोहम्मद अनस यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए।

वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 45.31 सेकेंड का समय निकाला।

स्पर्धा का स्वर्ण बोट्सवाना के इसाक माकवाला के नाम रहा, जिन्होंने 44.35 सेंकेंड का समय निकाला। स्पर्धा का रजत भी इसाक के हमवतन बाबोलोकी थेबे को नाम रहा जिन्होंने 45.09 सेकेंड का समय निकाला।

जमैका के जेवान फ्रांसिस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांसा जीतने में सफल रहे। उन्होंने 45.11 सेकेंड का समय निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493