छग : नारायणपुर में 7 नक्सली गिरफ्तार (फोटो सहित)

इन लोगों का काम था नक्सलियों को क्षेत्र में पुलिस के आने की सूचना देना, नक्सली संगठन का प्रचार-प्रसार करना, नक्सलियों का सामान पहुंचाना, संतरी ड्यूटी, मीटिंग के लिए लोगों को एकत्र करना, नक्सलियों के साथ शासकीय भवनों में तोड़फोड़ करना और पुलिस टीम को नुकसान पहुंचाना।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा के निर्देश पर लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। 9 अप्रैल को जिला बल और आईटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी को ग्राम गुमियाबेड़ा, कोटेनार, पराली की ओर रवाना किया गया था। तलाशी गश्त के दौरान गुमियाबेड़ा और कोटनार गांव के जंगल में 2 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर छुप रहे थे। टीम ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ किए जाने पर अपना नाम बुधराम वड्डे (40) निवासी परलभाट थाना कुकड़ाझोर (नक्सली सहयोगी), सोनारू उर्फ गडगे वड्डे (45) निवासी परलकोट (नक्सली सहयोगी) बताया।

इन्होंने 16 जनवरी को बोरंड के पास प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आगजनी कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल होना भी स्वीकार किया। इन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

9 अप्रैल को कैम्प कड़ेनार से डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम इरपानार की ओर रवाना किया गया था। सर्चिग के दौरान ग्राम इरपानार के जंगल में कुछ लोग पुलिस पार्टी को देख देखकर लुक-छिप रहे थे। पुलिस पार्टी ने दोनों संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम जैतराम कश्यप (30) निवासी इरपानार (आदेरबेड़ा जनताना सरकार सदस्य), मंडीराम (35) निवासी इरपानार (आदेरबेड़ा जनताना सरकार सदस्य) और मनाजी कतलामी निवासी इरपानार (आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य) बताया।

24 जनवरी को ग्राम इरपानार के जंगल में पुलिस पार्टी और नक्सली मुठभेड़ में पुलिस के चार जवान शहीद हो गए थे। पकड़े गए नक्सलियों ने उस घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

थाना ओरछा से जिला बल और छसबल की संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम आदेरबेड़ा की ओर रवाना किया गया था। पुलिस पार्टी को आदेरबेड़ा और भट्टबेड़ा के बीच जंगल में कुछ लोग पुलिस पार्टी को देखकर लुक-छिप रहे थे, जिसे पुलिस पार्टी की ओर से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम लालूराम उसेंडी (50) निवासी भट्टबेड़ा, (भट्टबेड़ा मिलिशिया सदस्य) और झनकाय कतलाम (19) निवासी आदेरबेड़ा (आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य) बताए। उनके कब्जे से बैनर, बिजली वायर, छर्रा व नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493