गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को भारत की झोली में 17वां स्वर्ण पदक डाला।
बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात देकर सोना जीता। यह उनके राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक है।
साल 2014 में बजरंग ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में स्पर्धा करते हुए रजत जीता था और इस बार वह इन खेलों में अपने पदक के रंग को बदलने में कामयाब रहे।
बजरंग ने रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चारिग को 10-1 से मात दी। उन्होंने पहले ही दौर में जीत हासिल कर ली।
dharmpath.com dharmpath