राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : सेमीफाइनल में हारीं दिव्या, कांस्य के लिए होगा संघर्ष

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को महिलाओं की 68 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में निराशा हाथ लगी।

सेमीफाइनल में मिली हार के साथ वह स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं और अब वह कांस्य पदक के लिए संघर्ष करेंगी।

पूजा को सेमीफाइनल में नाईजीरिया की ब्लेसिंग ओबोरडुडु ने 11-1 से हराया। उन्होंने पूजा को इस मुकाबले में कई बार पटका और रोल किया।

पूजा ने भी इस स्पर्धा में ब्लेसिंग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह जीत हासिल करने में असफल रहीं। कांस्य पदक के लिए वह अब बांग्लादेश की शेरिन सुल्ताना से भिड़ेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493