राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : शरथ ने पुरुष एकल वर्ग का कांस्य पदक जीता (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आखिरी दिन रविवार को पुरुषों की एकल वर्ग स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

शरथ ने पुरुष एकल वर्ग के इस कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में इंग्लैंड के सैमुएल वॉकर को मात दी।

शरथ के लिए यह जीत आसान नहीं थी। उन्होंने सैमुएल को 4-1 (11-7, 11-9, 9-11, 11-6, 12-10) से हराकर इस मैच को जीता और आखिरकार कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी। पहला गेम उन्होंने 11-7 से जीत हासिल की। दूसरे गेम में उन्हें वॉकर ने अच्छी टक्कर दी। अफनी बढ़त बनाकर चल रहे शरथ के खिलाफ वॉकर ने एक समय पर 9-9 से बराबरी कर ली थी, लेकिन शरथ ने दो अंक हासिल करने के साथ ही दूसरा गेम 11-9 से अपने नाम कर लिया।

तीसरे गेम के जरिए वॉकर ने खेल में अच्छी वापसी की। उन्होंने शरथ को अच्छी टक्कर देते हुए 11-6 से अपने नाम कर लिया और स्कोर 2-1 कर लिया।

शरथ ने यहां तीसरे गेम में शुरुआत से ही बढ़त बनाने की कोशिश की और इसमें सफलता हासिल करते हुए चौथा गेम 11-6 से जीतने के बाद कुल स्कोर में 3-1 से खुद को आगे कर लिया।

शरथ को अब कांस्य पदक जीतने के लिए केवल एक गेम और जीतना था। हालांकि, वॉकर ने उनके लिए यह जीत आसान नहीं होने दी। भारतीय खिलाड़ी ने 9-7 से बढ़त बना ली थी, लेकिन वॉकर ने स्कोर 10-10 से बराबर कर लिया।

यहां शरथ ने वॉकर को फायदा उठाने का मौका न देते हुए दो अंक हासिल किए और 12-10 से गेम अपने नाम करने के साथ ही 4-1 जीत हासिल कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493