घायल कश्मीरी युवक ने दम तोड़ा

श्रीनगर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में घायल 22 वर्षीय युवक ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कंगन में तीन अप्रैल को हुई झड़प के बाद अमीर लोन को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, लोन ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया।

वह गांदरबल के चत्तेरगुल गांव का रहने वाला था।

जिले में एक बार फिर तनाव पसर गया है। यहां पिछले सप्ताह ही माहौल सामान्य हुआ था। बाजार और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान दोबारा खुलने लगे थे।

प्रशासन ने लोन की मौत को ध्यान में रखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी।

गौरतलब है कि तीन अप्रैल को हुई झड़प में गोली लगने से एक अन्य युवा गौहर अहमद राठेर की भी मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493