गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के हरमीत देसाई ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को टेबल टेनिस के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

हरमीत ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए क्वार्टर फाइनल में अस्ट्रेलिया के हू हेमिंग यान जिन को मात दी।
भारतीय खिलाड़ी ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को 11-8, 10-12, 12-10, 11-8 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath