राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : अनीश नीरज फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अनीश और नीरज ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

अनीश ने क्वालीफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं नीरज ने दूसरा।

अनीश ने पहले स्टेज में 98,98,90 के स्कोर के साथ 286 अंक लिए जबकि स्टेज -2 में उन्होंने 99, 99, 96 का स्कोर करते हुए 294 अंक लिए और कुल 580 का स्कोर किया।

नीरज ने स्टेज-1 में 97, 100 और 94 का स्कोर किया। वहीं स्टेज-2 में 98, 98, 92 का स्कोर करते हुए 298 अंक लिए और कुल 579 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493