राष्ट्रमंडल खेल (तैराकी) : खड़े, नटराज को निराशा हाथ लगी (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक वीरधवल खड़े और श्रीहरि नटराज को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को पांचवें दिन अपनी-अपनी स्पर्धा में निराशा हाथ लगी।

खड़े पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए।

इस स्पर्धा के हीट-6 में शामिल खड़े ने 23.11 सेकेंड का समय लिया। शीर्ष-16 एथलीट सेमीफाइनल तक पहुंचते हैं और खड़े इसमें अपनी जगह नहीं बना पाए।

इंग्लैंड के बेंजामिन प्राउड ने सबसे तेज 21.45 सेकेंड का समय लेते हुए इस स्पर्धा को पूरा किया।

नटराज की बात की जाए, तो वह पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह हासिल नहीं कर पाए।

हीट-2 में शामिल नटराज ने 4.75 सेकेंड में इस स्पर्धा को पूरा किया और छठा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन बिनेडेल ने 1:57.92 सेकेंड का समय लेकर हीट-2 में पहला स्थान हासिल किया।

बेंडेल ने सभी तीन हीट में शामिल तैराकों में सबसे पहला स्थान हासिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493