गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें दिन सोमवार को अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुषों के 52 किलोवर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
गौरव ने अंतिम-16 दौर में घाना के अकिमोस अनांग एम्पियाह को एकतरफा रहे मैच में 5-0 से मात दी।
घाना के अकिमोस को गौरव के आगे कमजोर देखा जा रहा था। वह गौरव के पंचों का सामना नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने भारतीय मुक्केबाज के आगे घुटने टेक दिए।
गौरव का सामना अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी के मुक्केबाज चार्ल्स केइमा से होगा।
dharmpath.com dharmpath