गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक श्रीहरी नटराज 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक श्रीहरी नटराज 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
ओपटस एक्वेटिक सेंटर में आयोजित इस स्पर्धा में नटराज को हीट-1 में आठ खिलाड़ियों में पांचवां स्थान मिला।
उन्होंने 56.72 सेकेंड का समय निकाला। सभी हीट मिलाकर कुल 16 खिलाड़ी सेमीफाइनल में जाएंगे।
इस हीट में पहले स्थान पर इंग्लैंड के इलियट क्लोग रहे जिन्होंने 55.08 का समय निकाला। वहीं दूसरा स्थान आस्ट्रेलिया के बेंजामिन ट्रेफेर्स को मिला जिन्होंने 55.30 सेकेंड का समय निकाला।
dharmpath.com dharmpath