भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से गर्मी अपना असर दिखा रही है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

राज्य में गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप खिली हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। सबसे गर्म होशंगाबाद और खरगोन जिला रहा जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री, ग्वालियर का 20.4 डिग्री और जबलपुर का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.4 डिग्री, ग्वालियर का 41.5 डिग्री और जबलपुर का 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath