राष्ट्रमंडल खेल (तैराकी) : सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुए नटराज (लीड-2)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक श्रीहरी नटराज को यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल से बाहर हो गए हैं।

गुरुवार को ओपटस एक्वेटिक सेंटर में खेले गए इस स्पर्धा के दूसरे सेमीफाइनल में आठवां स्थान हासिल हुआ। उन्होंने 56.65 सेकेंड का समय लिया।

इस स्पर्धा में दो सेमीफाइनल का आयोजन हुआ, जिसमें शीर्ष आठ तैराक फाइनल में प्रवेश करेंगे, जिसमें नटराज स्थान हासिल करने में असफल रहे।

इससे पहले, गुरुवार को ही इस स्पर्धा में नटराज को हीट-1 में आठ खिलाड़ियों में पांचवां स्थान मिला। उन्होंने 56.72 सेकेंड का समय निकाला। सभी हीट मिलाकर कुल 16 खिलाड़ी सेमीफाइनल में जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493