गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

नटराज को स्पर्धा की हीट-2 में छठा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने 2:04.75 सेकेंड का समय निकाला।
सभी तीन हीट मिलाकर सर्वश्रेष्ठ समय निकालने वाले शीर्ष-8 खिलाड़ियों में फाइनल में प्रवेश किया है। नटराज को कुल 20 तैराकों में 17वां स्थान मिला।
dharmpath.com dharmpath