गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष निशानेबाज ओम मिर्थावल और जीतू राय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

ओम ने क्वालीफाइंग राउंड में 584 का स्कोर करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड की बराबरी की। यह रिकार्ड भी भारतीय निशानेबाज समरेश जंग ने 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थापित किया था। वहीं जीतू ने 570 का स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
dharmpath.com dharmpath