राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : 10

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज निशानेबाज जीतू राय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज निशानेबाज जीतू राय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला।

जीतू ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना हासिल किया, वहीं एक अन्य भारतीय निशानेबाज ओम मिथारवाल को कांस्य पदक हासिल हुआ।

इस स्पर्धा के फाइनल में जीतू ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले स्तर में 150.1 का स्कोर किया, वहीं मिथारवाल ने 147.1 का स्कोर हासिल किया।

पहले स्तर के एलिमिनेशन में जीतू शीर्ष पर बरकरार थे, वहीं मिथारवाल एक स्थान ऊपर उठते हुए रजत पदक की दौड़ में शामिल हो गए थे।

कुछ समय बाद फाइनल में शीर्ष-3 निशानेबाज रह गए थे। इसमें दो भारतीय – जीतू और मिथारवाल एवं एक आस्ट्रेलियाई निशानेबाज कैरी बेल शामिल थे, जिन्होंने बाद में अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।

मिथारवाल ने कुल 214.3 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

अब भिड़ंत स्वर्ण पदक के लिए जीतू और बेल के बीच थी। इस पर जीतू ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 235.1 का स्कोर कर सोना जीता और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

आस्ट्रेलिया के निशानेबाज बेल ने 233.5 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया।

जीतू ने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

इस बार वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शामिल हुए और स्वर्ण पदक हासिल किया।

मिथारवाल पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे थे और ऐसे में वह कांस्य पदक जीतकर खाली हाथ लौटने से बच गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493