भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है, बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की सुबह से धूप फिर चुभन बढ़ा रही है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में राज्य के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन और सागर संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
राज्य के मौसम में आए बदलाव के कारण दोपहर तक धूप खिली होती है, तो शाम होने से पहले ही बदली छा जाती है और बौछारें मौसम को सुहावना बना देती हैं। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.8 ग्वालियर का 20.9 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 36.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath