गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंगापुर के जिन रेइ रेयान एनजी को मात दी।
पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने 34 मिनट के भीतर एनजी को सीधे गेमों में 21-15, 21-12 से हराया।
dharmpath.com dharmpath