गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज अमित फांगल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम फ्लाइटवेट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अमित ने इस जीत के साथ ही अपने लिए रजत पदक पक्का कर लिया है।
अमित ने सेमीफाइनल में युगांडा के जुमा मीरो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath