गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
श्रीकांत ने कैररा स्पोटर्स एरेना में खेले गए मैच में इंग्लैंड को राजीव ओसफ को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।
श्रीकांत ने राजीव को 21-10, 21-17 से मात दी। यह मैच सिर्फ 29 मिनट तक चला।
dharmpath.com dharmpath