नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में शाम/रात तक आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 42 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath