गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के मुक्केबाज सतीश कुमार ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 91 प्लस किलोग्रम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

सतीश ने सेमीफाइनल में सेयचेलेस के केडी एग्नेस को मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
सतीश ने अपने विपक्षी पर इस तरह पंच बरसाए कि कोच ने बीच में मुकाबला रोक दिया और केडी के आगे मुकाबले लड़ने पर असमर्थता जाहिर की। इसी के साथ सतीश ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
dharmpath.com dharmpath