राष्ट्रमंडल खेल (साइकिलिंग) : 3000 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा से अमृता, सोनाली बाहर

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय साइकिल चालक सोनाली मयांगलामबाम और अमृता रघुनाथ को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं की 3000 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा से बाहर हो गई हैं।

एना मियरेस वेलोड्रोम में हुई इस स्पर्धा में सोनाली को 20वां और अमृता को 22वां स्थान हासिल हुआ।

सोनाली ने 3 मिनट और 59.028 सेकेंड के समय में 3000 मीटर स्पर्धा को पूरा किया, वहीं अमृता ने 4 मिनट और 12.437 सेकेंड का समय लेकर यह स्पर्धा पूरी की।

इस स्पर्धा में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली चालकों के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा, वहीं तीसरे और चौथे नम्बर पर रहने वाली चालक कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी।

इस स्पर्धा में स्कॉटलैंड की कैटी आर्चिबाल्ड (3 मिनट और 24.119 सेकेंड) को पहला स्थान हासिल हुआ, वहीं आस्ट्रेलिया की रेबेका वियास्क (3 मिनट और 25.936 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रहीं।

आस्ट्रेलिया की दो एथलीटों को तीसरा और चौथा स्थान हासिल हुआ। एनेटे एडमोंडसोन (3 मिनट और 27.255 सेकेंड) ने तीसरा और एश्ले एनकुडिनोफ (3 मिनट और 27.624 सेकेंड) को चौथा स्थान मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493