राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वैश) : क्वार्टरल फाइनल में पहुंचे विक्रम

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्क्वैश खिलाड़ी विक्रम मल्होत्रा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विक्रम ने ओक्सेनफोर्ड स्टू्डियोज में खेले गए अंतिम-16 दौर में इंग्लैंड के निक मैथ्यू को मात दी।

भारतीय खिलाड़ी विक्रम ने 40 मिनट तक चले इस मैच में मैथ्यू को 11-6, 8-11, 11-6, 11-6 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया।

इससे पहले, विक्रम ने अपने पहले मैच में गुरुवार को जाम्बिया के मांडा चिलाम्ब्वे को मात दी। भारतीय खिलाड़ी ने चिलाम्ब्वे को सीधे गेमों में 26 मिनट के भीतर 11-6, 11-5, 11-2 से मात दी थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493