राष्ट्रीय खेल : सर्विसेस के सत्येंद्र ने जीते दो स्वर्ण

तिरुवनंतपुरम, 6 फरवरी (आईएएनएस)। सत्येंद्र सिंह ने जारी 35वें राष्ट्रीय खेल में शुक्रवार को निशानेबाज चैन सिंह और सुरेंद्र राठौड़ के साथ पुरुषों की 50 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में सर्विसेस के लिए स्वर्ण पदक जीता। साथ ही सत्येंद्र ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सोने पर निशाना लगाया।

दूसरी ओर, चैन भी जारी राष्ट्रीय खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण हासिल करने में कामयाब हुए। इसी हफ्ते की शुरुआत में वह पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे थे।

सर्विसेस ने आखिरी राउंड में कुल 3,492 अंक प्राप्त किए। संजीव राजपूत, दीपक कुमार और महेश कुमार ने 3,431 अंक हासिल करते हुए हरियाणा के लिए रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश ने कांस्य हासिल किया।

पुरुषों के व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल स्पर्धा के आखिरी राउंड में सत्येंद्र और स्वप्निल 445.8 के बराबर अंक के साथ पहुंचे लेकिन सत्येंद्र यहां बढ़त बनाने में कामयाब रहे। चैन ने 434.9 अंकों के साथ कांस्य हासिल किया।

निशानेबाजी में सर्विसेस 13 स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। महाराष्ट्र छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493