राष्ट्रीय खेल : सर्विसेस, पंजाब ने जीता हॉकी का स्वर्ण पदक

कोल्लम, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में जारी 35वें राष्ट्रीय खेलों के पुरुष हॉकी का स्वर्ण पदक बुधवार को सर्विसेस ने जीता। वहीं, महिला वर्ग में पंजाब ने बाजी मारी।

न्यू हॉकी स्टेडियम में खेले गए महिला हॉकी के फाइनल में पंजाब ने हरियाणा को 3-1 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में झारखंड ने ओडिशा को 2-0 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

पंजाब की महिला टीम पूरे मैच के दौरान लय में दिखी। टीम की ओर से पहला गोल मनमीत कौर ने 30वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर किया। पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले हरदीप कौर ने गोल कर पंजाब को 2-0 की बढ़त दिला दी।

मैच का तीसरा गोल एक बार फिर मनमीत ने पेनाल्टी कार्नर पर दागा और पंजाब 3-0 से आगे हो गया। हरियाणा की ओर से एक मात्र गोल 55वें मिनट में देविका सेन ने किया।

इसके बाद खेले गए पुरुष हॉकी के फाइनल में सर्विसेस ने ओडिशा को 8-2 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। मैच का पहला गोल हालांकि ओडिशा की ओर से आया लेकिन उसके बाद पूरे मैच में सर्विसेस के खिलाड़ियों का दबदबा नजर आया।

पुरुष वर्ग का कांस्य पदक हरियाणा की झोली में गई। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में हरियाणा ने पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड को 7-6 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493