राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता ट्रस्ट के लिए 1040 करोड़ रुपये मंजूर

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता ट्रस्ट (एनईआईए) के लिए 1,040 करोड़ रुपये सहायता अनुदान को मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता ट्रस्ट (एनईआईए) के लिए 1,040 करोड़ रुपये के अनुदान को स्वीकृति प्रदान करने का फैसला लिया गया।

इस निधि का इस्तेमाल 2017-18 से 2019-20 के दौरान तीन वर्षों के लिए किया जाएगा। वर्ष 2017-18 के लिए 440 करोड़ रुपये की रकम पहले ही प्राप्त हो चुकी है। वर्ष 2018-19 और 2019-20 में प्रत्येक वर्ष के लिए 300 करोड़ रुपये एनईआईए को दिए जाएंगे।

इस निधि से रणनीतिक एवं राष्ट्रीय महत्व की निर्यात परियोजनाओं को सहायता प्रदान करने में एनईआईए सक्षम होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493