जेट एयरवेज की घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में छूट की पेशकश

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रमुख विमानन कंपनी, जेट एयरवेज ने बुधवार को चुनिंदा घरेलू मार्गो पर 25 फीसदी और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 फीसदी से ज्यादा की छूट की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह प्रस्ताव 26 से 30 जून के दौरान बुक होने वाले टिकटों के लिए है और 11 जुलाई से होने वाली यात्रा पर लागू होगा।

बयान में कहा गया है, “जेट एयरवेज कंपनी के विशाल नेटवर्क का इस्तेमाल करके तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं पर अतिथियों को 30 फीसदी से ज्यादा की छूट का प्रस्ताव दे रही है।”

बयान में कहा गया, “अबू धाबी, बहरीन, बैंकॉक, दम्माम, ढाका, दोहा, दुबई, हांगकांग, जेद्दाह, काठमांडू, कुवैत, लंदन, मैनचेस्टर, मस्कट, रियाद, शारजाह और सिंगापुर की यात्रा करने वाले मेहमान अपने प्रीमियर व इकोनॉमी क्लास की बुकिंग पर पर्याप्त छूट का फायदा ले सकते हैं।”

बयान में कहा गया है कि मैनचेस्टर की यात्रा के मामले में प्रस्ताव पांच नवंबर, 2018 से मान्य होगा।

बयान में कहा गया है कि चुनिंदा घरेलू मार्गो पर एयरलाइन इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों को 30 जून, 2018 तक बिके टिकटों की बुकिंग पर 25 फीसदी तक की छूट देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493