बंगाल : सड़क दुर्घटना में तृणमूल के 5 कार्यकर्ताओं सहित 6 मरे

कोलकाता, 27 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में बुधवार को एक बस और कार की टक्कर में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें पांच लोग तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।

वे मुर्शिदाबाद से दीघा जा रहे थे, जब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 116 पर मरिशदा के निकट दुर्घटना हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार बहुत तेज थी, तभी एक लॉरी से आगे निकलने के प्रयास में आमने-सामने से दोनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई तथा शव निकालने के लिए पुलिस को कटर का उपयोग करना पड़ा।

बस यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। बस चालक फरार हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493