राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना सबसे बड़ी जीत : उमंग कुमार

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक उमंग कुमार की पहली ही फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया है। उमंग की फिल्म ‘मैरी कॉम’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक उमंग कुमार की पहली ही फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया है। उमंग की फिल्म ‘मैरी कॉम’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इस बड़ी जीत पर अपनी खुशी साझा करते हुए उमंग ने कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मैरी कॉम को सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला है। मैरीकॉम एक महिला की प्रेरणादायी कहानी है, जो बॉक्सिंग में अपनी दृढ़शक्ति से राष्ट्रीय आदर्श बन जाती है। इस फिल्म में मैरीकॉम के किरदार को प्रियंका चोपड़ा ने अच्छी तरह से निभाया।

उमंग कुमार ने आईएएनएस को बताया, “अपनी पहली ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना मेरे लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा।”

हालांकि, शुरुआत में उमंग को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “मैं फिलहाल मलेशिया में हूं और मुझे लोगों से इसके बारे में पता चल रहा है। पहले तो मैं समझ ही नहीं पाया। क्या हम नामित हुए हैं या जीत गए हैं। आखिरकार, जब मुझे पता चला कि हम वास्तव में जीत गए हैं तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ।”

“एक नए निर्देशक के लिए यह सपने के सच होने जैसा है। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493