राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर प्रत्येक शनिवार बैंड प्रदर्शन

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर आयोजित किए जाने वाले बैंड प्रदर्शन और बीटिंग रीट्रीट समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 11 फरवरी से प्रत्येक शनिवार राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर बैंड प्रदर्शन और बीटिंग रीट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा।

गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आईएस) महेश कुमार सिंगला की अध्यक्षता में पहली फरवरी को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि शहीदों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उचित स्थल पर प्रत्येक शनिवार को बैंड प्रदर्शन और बीटिंग रीट्रीट समारोह आयोजित किए जाएंगे। सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल हर माह के आधार पर यह जिम्मेदारी निभाएंगे। 11 फरवरी को यह कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493