राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की केरल में 3 दिन सुनवाई बुधवार से

तिरुवनंतपुरम, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के. जी. बालकृष्णन की अध्यक्षता में एक प्रनिधिमंडल बुधवार से यहां तीन दिनों तक खुली सुनवाई और केरल से संबंधित मामलों के लिए आयोग की अस्थायी बैठक करेगा।

पहले दिन आयोग लोक सेवकों द्वारा किए गए अत्याचार से संबंधित आरोपों और शिकायतों या अनुसूचित जाति पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ सरकारी नौकरों द्वारा बरती गई उदासीनता और उन्हें सरकारी एजेंसी से न्याय पाने में पेश आ रही समस्याओं की सुनवाई करेगा।

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे।

दोपहर में आयोग मानवाधिकार के मुद्दे पर एनजीओ से मुलाकात करेगा।

दूसरे दिन आयोग पूर्ण और खंडपीठों में 24 मामलों की सुनवाई करेगा।

इन मामलों में न्यायिक हिरासत में या पुलिस कार्रवाई में हुई मौतें, चर्चो में तोड़फोड़, वायनाड़ जिले में अनुसूचित जनजाति के पीड़ितों की प्रताड़ना और शोषण, दूसरे राज्यों से केरल में अनाथालय में दाखिले के लिए बच्चों की तस्करी आदि शामिल हैं।

अंतिम दिन आयोग मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों के साथ बहस करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493