राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक बदली

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली रहेगी। कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 87 फीसदी आद्र्रता थी।

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493