राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी सुबह

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में बादल छाएंगे। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 81 फीसदी आद्र्रता थी।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493