राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के साथ काम करने को तैयार : ममता

कोलकाता, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का राजनीतिक रूप से मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के साथ काम करने को तैयार हैं।

मोदी के विरुद्ध किसी भी तरह के निजी एजेंडे को दरकिनार करते हुए ‘इंडिया टूडे कंक्लेव ईस्ट’ में उन्होंने कहा, “जब भी लोग समस्याओं का सामना करते हैं, यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आवाज उठाएं। मैं सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती हूं। वर्तमान में, सभी(विपक्षी) साथ काम कर रहे हैं और यह सर्वोत्तम नीति है। हमें एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493