राष्ट्रीय स्मारकों के आकार को घटाने के खिलाफ प्रदर्शन

लॉस एंजलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत यूटा में दो राष्ट्रीय स्मारकों को छोटा करने की संघीय सरकार की प्रस्तावित योजना के विरोध में लगभग पांच हजार प्रदर्शनकारी प्रांत की सरकार के कार्यालय भवन (यूटा स्टेट कैपिटल) के सामने शनिवार को इकट्ठा हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी खबर है कि इस योजना की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपने यूटा दौरे पर कर सकते हैं।

रैली का आयोजन यूटा डाइन बाइकयाह ने किया था। यह एक गैर-लाभकारी और जमीनी स्तर से जुड़ी संस्था हैं जो दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी यूटा में जनजातियों द्वारा सार्वजनिक भूमि के सांस्कृतिक उपयोग की सुरक्षा और संरक्षित करने के लिए काम कर रही है। यह अमेरिका के मूल निवासियों का संगठन है।

यह जनजातियां राज्य में बियर्स इयर्स राष्ट्रीय स्मारक का साथ मिलकर प्रबंधन कर रही हैं। बियर्स इयर्स वास्तव में पहला मूल अमेरिकी राष्ट्रीय स्मारक है। जनजातियों ने बियर्स इयर्स और ग्रैंड स्टेरकेस-एस्केलानेट राष्ट्रीय स्मारकों के आकार को कम करने की योजना के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

दोनों स्मारक क्रमश: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन द्वारा नामित किए गए थे।

द वाशिंगटन पोस्ट द्वारा प्राप्त दस्तावेजों में सुझाव दिया गया है कि बियर इयर्स को साढ़े तेरह लाख एकड़ (5,463 वर्ग किलोमीटर) से 85 प्रतिशत घटाकर 201,397 एकड़ (815 वर्ग किलोमीटर) कर दिया जाए, जबकि ग्रैंड स्टेरकेस-एस्केलानेट को लगभग उन्नीस वाख एकड़ (7,689 वर्ग किलोमीटर) से घटाकर 997,490 एकड़ (4,037 वर्ग किलोमीटर) तक कम कर दिया जाए।

ट्रंप का यूटा दौरा सोमवार को निर्धारित है जहां वे कैपिटल में एक भाषण देंगे। स्थानीय मीडिया ने भविष्यवाणी की है कि वह आधिकारिक तौर पर दोनों स्मारकों के आकार को छोटा करने के निर्णय की घोषणा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493