श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ज़ड़ा प्रथम श्रेणी में सबसे तेज तिहरा शतक

केपटाउन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक तरफ जहां भारत के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम रनों के लिए तरस रही है, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के एक खिलाड़ी मार्को मोराइस ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया है।

दक्षिण अफ्रीका की प्रांतीय टीम बार्डर के लिए खेलने वाले मोराइस ने ईस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ खेलते हुए 191 गेंदों पर 300 रनों की नाबाद पारी खेली। मोराइस ने न सिर्फ अपना पहला तिहरा शतक लगाया बल्कि उन्होंने 96 साल पुराना एक रिकार्ड भी ध्वस्त कर दिया।

1921 में आस्ट्रेलिया के चार्ल्स मैक्कार्टनी ने नॉटिंघमशायर के खिलाफ खेलते हुए 221 गेंदों पर सबसे तेज प्रथम श्रेणी तिहरा शतक लगाया था। चार्ल्स ने उस मैच में 345 रन बनाए थे।

24 साल के माराइस ने चार्ल्स का स्कोर पार कर लिया होता लेकिन जैसे ही उनका तिहरा शतक पूरा हुआ, कप्तान ने पारी घोषित कर दी। माराइस ने अपनी पारी में 35 चौके और 13 छक्के लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493