राहुल और अमरिंदर राधास्वामी पंथ मुख्यालय में रात गुजारेंगे

चंडीगढ़, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह शनिवार की रात राधास्वामी पंथ के मुख्यालय में गुजारेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह शनिवार की रात राधास्वामी पंथ के मुख्यालय में गुजारेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के इन दो शीर्ष नेताओं के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पंजाब में दो माह से भी कम समय में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

अमरिंदर सिंह अमृतसर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्यास शहर में इस पंथ के मुख्यालय पहुंचे जो डेरा ब्यास के नाम से जाना जाता है। राहुल गांधी के शनिवार को देर से पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि दोनों नेता डेरा ब्यास में ही रात में ठहरेंगे। वे डेरा पहुंचने वाली जनता से रविवार को मिलेंगे।

इस पंथ के अनुयायी पंजाब और इस क्षेत्र में लाखों में हैं। रविवार के सत्संग में पूरे पंजाब से हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

पंजाब में बहुत सारे पंथ (डेरा) हैं जिनका अपने अनुयायियों पर अच्छा खासा प्रभाव है। राजनीतिक दल और नेता इन डेरों को संतुष्ट रखने का प्रयास करते हैं।

राधास्वामी पंथ पंजाब के सबसे बड़े डेरों में से एक है और इसके अनुयायियों की संख्या सर्वाधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493