राहुल का पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का आग्रह

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने का आग्रह किया।

राहुल ने अपने सालभर पुराने आग्रह को दोहराते हुए ट्वीट कर कहा, “आदरणीय मोदीजी, आम जनता पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से बहुत परेशान हैं। कृपया पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएं।”

राहुल का यह बयान केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती के एक दिन बाद आया है।

कांग्रेस ने गुरुवार को हुई इस कटौती को ‘एक चींटी’ के रूप में उल्लेखित किया जबकि पेट्रोल और डीजल के दामों में ‘हाथी’ जैसी भारी वृद्धि थी।

पिछले साल अक्टूबर में राहुल ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की थी। एक साल में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये जबकि डीजल 80 रुपये के आसपास पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493