राहुल किसानों की सुध लेने ट्रेन से चले पंजाब

सरहिंद (पंजाब), 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को किसानों की समस्या सुनने के लिए पंजाब रवाना हुए हैं। उन्होंने सरहिंद और खन्ना शहर जाने के लिए दिल्ली से अंबाला जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस की जनरल डिब्बे में सफर किया।

पंजाब के किसानों को कठिनाइयों का सामना इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि सरकारी एजेंसियां अनाज बाजार से उनके गेहूं के भंडार नहीं ले रही है।

राहुल के साथ इस दौरान पार्टी नेता और समर्थक मौजूद थे। वह अंबाला केंट स्टेशन पर रेलगाड़ी के द्वितीय श्रेणी के जनरल डिब्बे से उतरे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने वहां उनकी अगवानी की।

राहुल रेलगाड़ी से उतरने के बाद कार से सरहिंद और खन्ना के लिए रवाना हुए।

खन्ना में अनाज बजार एशिया में सबसे बड़ा माना जाता है, जो सरहिंद से 50 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493