नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पूरे मीडिया में इस्तीफे की खबर फैलने के कुछ ही मिनटों बाद पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है और यह गलत खबर है।
कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक हालांकि अभी भी जारी है।
24, अकबर रोड पर पार्टी कार्यालय के बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों को संदेश देते हुए सुरजेवाला ने स्पष्ट किया कि राहुल के इस्तीफे की पेशकश की रिपोर्ट गलत है।
इससे पहले की रिपोर्टों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की शीर्ष इकाई की बैठक शुरू होने के तुरंत बाद 2019 आम चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।
dharmpath.com dharmpath