राहुल गांधी आरएसएस फोबिया से ग्रस्त : श्रीकांत शर्मा

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठ की मशीन बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी आरएसएस फोबिया से ग्रस्त हैं। शाखाओं पर प्रतिबंध का राग अलापने से पहले, राहुल केरल में गोकशी और अयोध्या में राम मंदिर पर अपना रुख स्पष्ट करें। यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी को संघ की शाखाओं मे जाने की नसीहत भी दी।

राम मंदिर मसले पर उन्होंने राहुल को घेरा और कहा कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले, राम सेतु के अस्तित्व को नकारने वाले और हिन्दू मंदिरों को छेड़खानी का अड्डा बताने वाले फर्जी गांधी, फर्जी जनेऊधारी राहुल गांधी, राम मंदिर पर मौन क्यों हैं?

ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट कर राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया और कहा कि झूठ की मशीन राहुल गांधी ने 10 साल सत्ता में रहते हुए चहेते उद्योगपतियों का 36.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। केंद्र की मोदी सरकार ने साढ़े 4 साल में किसी उद्योगपति का 1 पैसा भी माफ नहीं किया। राहुल गांधी झूठ बोलना बंद करें।

कांग्रेस द्वारा आरएसएस की शाखाएं बंद करने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि एयरसेल-मैक्सिस के भ्रष्टाचार में संलिप्त कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और नेशनल हेराल्ड के भ्रष्टाचार में जमानत पर चल रहे राहुल गांधी आरएसएस फोबिया से ग्रस्त हैं। शाखाओं पर प्रतिबंध का राग अलापने से पहले, वह केरल में गोकशी और अयोध्या में राम मंदिर पर अपना रुख स्पष्ट करें।

उन्होंने कहा कि आरएसएस की शाखाएं राष्ट्रवादी विचारों का संचार करती हैं। जेएनयू में भारत के टुकड़े करने की बात करने वालों को समर्थन देने वाले राहुल गांधी, शाखाओं पर प्रतिबंध की बात कर रहे हैं। उन्हें संघ को समझने के लिए शाखाओं में जाना चाहिए, इससे देश के प्रति उनकी नकारात्मकता समाप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493