नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इटली से स्वदेश लौट आए हैं।
राहुल लगभग तीन सप्ताह पहले 99 वर्षीय अपनी बीमार नानी से मिलने गए थे।
राहुल ने शनिवार को नेशनल हेराल्ड के स्मारक प्रकाशन के लांच के उपलक्ष्य में भोज में शिरकत की। इस दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath