राहुल गांधी एक बार फिर हैदराबाद विश्वविद्यालय आएंगे

हैदराबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए एक बार फिर विश्वविद्यालय आएंगे। दो हफ्ते के अंदर यह राहुल की विश्वविद्यालय की दूसरी यात्रा होगी।

राहुल शुक्रवार रात विशेष विमान से यहां आएंगे और वाहन से सीधे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल रात आंदोलनकारी छात्रों के साथ बिताएंगे। ये छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में कुलपति अप्पा राव और कुछ अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राहुल सामाजिक न्याय के लिए संयुक्त कार्रवाई समिति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार रात निकाले जाने वाले कैंडिल लाइट मार्च में शिरकत करेंगे। यह मार्च रोहित वेमुला के जन्मदिन पर निकाला जा रहा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल शनिवार को भी रोहित के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह दोपहर तक विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच रहेंगे।

राहुल इससे पहले 19 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में आए थे। उन्होंने रोहित की मां से और प्रदर्शनकारी चार अन्य दलित छात्रों से मुलाकात की थी। उन्होंने कुलपति, कुछ केंद्रीय मंत्रियों और खुदकुशी के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493