नई दिल्ली-भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. इसके अलावा सदन की अवमानना का भी नोटिस दिया गया है. राहुल गांधी के खिलाफ यह नोटिस संसद में असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल को लेकर दिया गया है. अनुराग ठाकुर ने यह नोटिस लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सौंप दिया है. यह नोटिस कुल 3 पन्नों का है.
रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जुलाई को राहुल गांधी ने एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में इंडियट, अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. हालांकि, राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल इन शब्दों और उनकी बातों को संसदकी कार्रवाई से हटा दिया गया था. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की ओर से इन शब्दों को संसदीय मर्यादा के खिलाफ अपमानजनक और मानहानि करने वाली भाषा बताया है. अनुराग ने यह भी कहा कि संसद में बिना किसी सुबूत के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आरोप लगाए गए. इसलिए राहुल गांधी माफी मांगें.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मामले की पूरी जांच विशेषाधिकार समिति से कराई जाए. समिति यह तय करे कि राहुल गांधी की टिप्पणी से सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन हुआ या नहीं.
dharmpath.com dharmpath